वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिहं ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रोहित (21) उत्तर प्रदेश गाजियाबाद का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम मुख्य सिपाही विकास, संदीप व सिपाही विनोद ने अपने गुप्त सूत्रों प्राप्त सूचना से नया पुल पल्ला से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को 13 अप्रैल को नशे की हालत में सराय में से मोटरसाइकिल को चोरी किया था। मोटरसाइकिल में उस समय चाबी लगी हुई थी। जिसका मुकदमा थाना सराय ख्वाजा में दर्ज है। आरोपी पहले प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करता था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।




