वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपयुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश और अक्कू खड्डा कॉलोनी पार्ट 2 दिल्ली का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से दुर्गा बिल्डर इस्माइलपुर से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को बसंत पुर पल्ला चोरी किया था। जिसका मुकदमा थाना पल्ला में दर्ज किया गया था। आरोपी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। नशा करने का आदी है। नशे की हालत में आरोपी ने मोटरसाइकिल को चलाने के लिए चोरी किया था। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




