देसी पिस्टल सहित आरोपी को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के द्वारा शहर में अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने देशी पिस्टल सहित आरोपी दिपक(20) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि 04 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दिपक(20) निवासी चंदोसी मुरादाबाद उतर प्रदेश हाल गांव सरुरपुर गोच्छी कांलोनी फरीदाबाद को एक देसी पिस्टल सहित नजदीक कुरेशीपुर मोड गांव सरुरपुर फरीदाबाद एरिया से काबू किया है। जिसके खिलाफ थाना मुजेसर फरीदाबाद में अवैध हथियार की धारा में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि वह एक प्राईवेट कम्पनी मे काम करता है तथा देशी पिस्टल को चंदोसी मुरादाबाद उतर प्रदेश से किसी व्यक्ति से 4000/- रूपये में खरीद कर लाया था। आरोपी यह पिस्टल हवाबाजी करने के लिए लाया था आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया।




