क्राइम ब्रांच एनआईटी ने 2 वाहन चोर आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 मोटरसाइकिल की बरामद

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी प्रभारी संदीप की टीम ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ललित तथा योगेश उर्फ पोपट का नाम शामिल है। आरोपी ललित फरीदाबाद की अलीपुर तथा योगेश मंझावली का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम में गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7 मई को आरोपी ललित को अमृता हॉस्पिटल के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया था। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने आरोपी योगेश के साथ मिलकर 10 अप्रैल को खेड़ीपुल एरिया से चोरी की थी। आरोपी ने बताया कि इस रात उन्होंने एक दूसरी मोटरसाइकिल भूपानी थाना एरिया से चोरी की थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी योगेश को प्रोडक्शन वारंट पर लिया जो चोरी के एक अन्य मामले में जेल में बंद था। इसके बाद आरोपी ललित से चोरी की दूसरी मोटरसाइकिल बरामद करवाई गई जो उसने आरोपी योगेश को बेचने के लिए दे रखी थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी योगेश के खिलाफ इससे पहले 2 मुकदमे ट्रैक्टर चोरी तथा 1 मुकदमा मोटरसाइकिल चोरी का दर्ज है जिसमें वह जेल की सजा काट रहा था। दोनों आरोपी नशेड़ी किस्म के व्यक्ति हैं जो नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button