नशे के इंजेक्शन सहित आरोपी को अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 05 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने नशे के इंजेक्शन बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया की गिरफ्तार आरोपी आमिर गांव धौज का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम सब इंस्पेक्टर सुनिल,एएसआई अमित, सिपाही अमित और सिपाही संदीप ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से अल्फला कॉलेज के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 5 इंजेक्शन बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाना धौज में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे के 20 इंजेक्शन उत्तर प्रदेश में किसी व्यक्ति से 2000/-रु में बेचने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी 1 इंजेक्शन को 600/-रु में बेचता था। आरोपी 15 इंजेक्शन बेच चुका है। आरोपी को मामले में पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




