सो कर उठा तो कार जलकर हुई राख…, गली में गाड़ी पार्क कर घर के अंदर चला गया मालिक

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में गांव सौंधापुर में एक घर के बाहर सड़क पर खड़ी कार में आग लगा दी। जिसकी शिकायत कार मालिक ने चार दिन बाद सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।  11 जनवरी की रात करीब 9 बजे वह अपनी कार को गली में खड़ा कर घर के अंदर चला गया था। अंदर जाने के बाद वह सो गया था। रात करीब 11:55 बजे उसे बाहर से गाड़ी का शीशा टूटने की आवाज सुनाई दी। उसने खिड़की से बाहर की ओर झांक कर देखा तो उसकी गाड़ी में आग लगी हुई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button