वाहन चोरी व चोरी के वाहन खरीदने वाले 2 आरोपियो को अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार कर, 3 मोटरसाइकिल की बरामद

Faridabad/Rakesh Kumar : 11 अप्रैल, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा अपराधिक गतिविधियों में शामिल चल रहे आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-17 प्रभारी पीएसआई कर्मवीर की टीम ने वाहन चोरी व चोरी के वाहन खरीदने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में निजाम(55) और करन(21) का नाम शामिल है। आरोपी निजाम गांव जमालघढ़ नंहू का तथा आरोपी करन गांव लक्कडपुर का रहने वाला है।

आरोपी निजाम को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सीकरी प्याला रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया आरोपी के घऱ जमालगढ़ से चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी पर पूर्व में चोरी व गोकशी, मर्डर के नंहू और फरीदाबाद में मुकदमें दर्ज है।

आरोपी करन को अपराध शाखा टीम ने गस्त के दौरान गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-17 रोजगार्डन बाईपास रोड़ से मोटरासाइकिल सहित काबू किया है। आरोपी से बरामद मोटरसाइकिल नोएडा से चोरी है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को किसी व्यक्ति से 5000/-रु में प्रयोग करने के लिए खरीदा था। आरोपी ने कम पैसे में मोटरसाइकिल मिलने के लालच में आकर मोटरसाइकिल खरीदी थी। आरोपी डीजे की दुकान पर काम करता है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button