420 ग्राम गांजे सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 23 अप्रैल, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आरोपियो की धर पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-17 प्रभारी कर्मबीर की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुधीर(43) राहुल कॉलोनी एनआईटी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से राहुल कॉलोनी से गांजा बेचते हुए काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 420 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी गांजा को पुडिया बनाकर 100/150रु में बेच रहा था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को दिल्ली शदर बजार में किसी व्यक्ति से 800 ग्राम 8000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी ने जिसमें से कुछ बेच दिया कुछ प्रयोग कर लिया। आरोपी नशा करने का आदी है। आरोपी पर पूर्व में थाना एसजीएम नगर में नशा तस्करी का मुकदमा दर्ज है जिसमें आरोपी 3 साल तक जेल में रहा है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button