650 ग्राम गांजा सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 20 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 17 प्रभारी कर्मबीर की टीम ने नशा तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सन्नी राजीव कॉलोनी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से राजीव कॉलोनी बैरागी चौक सेक्टर-56 से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 650 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी गांजा को किसी व्यक्ति से 5000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी गांजा का नशा करता है तथा बेचने का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button