वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को अपराध शाखा सेक्टर-17 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-17 प्रभारी कर्मवीर की टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में हनी और विशाल का नाम शामिल है दोनों आरोपी दिल्ली पहलादपुर के रहने वाले है। अपराध शाखा टीम मुख्य सिपाही प्रवीन, सिपाही मनीष और संजीत ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बदरपुर बॉर्डर से मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियो से पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियो के द्वारा मोटरसाइकिल को सेक्टर-12 टाउन पार्क से चोरी किया गया था। आरोपी विशाल पर लूट, चोरी, स्नेैचिंग के 3 मुकदमें दिल्ली में दर्ज है । दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




