क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने नशा तस्कर को गिरफ्तार कर 325 ग्राम गांजा किया बरामद

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 48 की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सतीश है जो एनआईटी एरिया का रहने वाला है जिसे अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर एसजीएम नगर थानाक्षेत्र से अवैध नशे सहित काबू किया है।

आरोपी की तलाशी लेने पर 325 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जिसके खिलाफ थाना एसजीएम नगर में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है। वह खुद भी नशा करता है और दूसरों को भी नशा बेचता है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह नशा वह दिल्ली से लेकर आया था जिसकी पुलिस द्वारा पड़ताल की जा रही है। पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button