अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने देशी कट्टे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हए अपराध शाखा सेक्टर-48 प्रभारी पीएसआई हिमांशु की टीम ने देशी कट्टा सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अर्शद उर्फ आर्शिद(21) गांव बडखल का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-48 शराब के ठेके के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे को वाटा रेलवे स्टेशन के पास से बॉबी नाम के लडके से हवाबाजी के लिए 5000/-रु में खरीद कर लाया था आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button