देसी पिस्तौल सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने देसी पिस्तौल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुरज उर्फ खबरी मूल रुप से बिहार के वैशाली जिले के गांव कनहोली का तथा वर्तमान में आरोपी नेहरु कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए हुड्डा ग्राउंड सेक्टर-48 से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद हुई है।

आरोपी के खिलाफ थाना SGM नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि देसी पिस्तौल को वह अपने गांव से आते समय रेलवे स्टेशन पर किसी अनजान व्यक्ति से 7000/-रु में वारदात के समय लोगो में भय बनाने के लिए खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी के मामले दर्ज है। जिनमें आरोपी जेल जा चुका है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदलात में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button