देसी कट्टे सहित आरोपी को अपराध शाखा AVTS फरीदाबाद टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : बता दे कि अपराध शाखा AVTS टीम 09 दिसम्बर को सेक्टर 56 प्रतापगढ़ पूल मौजूद गस्त पर थी। जहां पर अपने गुप्त सूत्रों से संजीव वासी गोंछी के पास देशी पिस्तौल (कट्टा) होने कि सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए आरोपी को सेक्टर 56 फरीदाबाद मेट्रो फ्लैट काबू किया गया। आरोपी से देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखन की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि आरोपी देसी कट्टे को किसी अन्जान व्यक्ति से 2000/-रु में गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से खरीद कर लाया था। आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड चेक करने पर पता चला की आरोपी पर पूर्व में भी चोरी के 2 मामले दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button