अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने चोरी का वाहन खरीदने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 20 मई,पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 प्रभारी हिमांशु की टीम ने चोरी का वाहन खरीद ने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विजयपाल उर्फ जंगली गांव फुलेरा भूपानी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से खेडी गुजरान एरिया से काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को किसी व्यक्ति से प्रयोग करने के लिए 7000/-रु में खरीदा था आरोपी पर पूर्व में राजस्थान में फ्रॉड का मुकदमा दर्ज है। आरोपी नशा करने का आदि है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button