वाहन चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: बता दे कि पप्पु वासी जीवन नगर गोच्छी ने पुलिस चोकी संजय कलोनी में शिकायत दी। उसने शिकायत में बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। उसने अपना ऑटो 08 मई को घर के बाहर खडा किया था। सुबह उसने देखा तो ओटो वाहा पर नहीं था उसको कोई चोरी करके ले गया। जिस पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर जीवन नगर पार्ट 2 से आरोपी विष्णु वासी नंगला गुजरान फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसने ऑटो को जीवन नगर गोच्छी से चोरी किया था। ऑटो को बेचने के लिए उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ ले गया था। जिसको वह पुलिस चेकिंग के दौरान फतेहगढ़ में छोड़कर भाग गया था। ऑटो को पहले ही बरामद किया जा चुका है। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।




