वाहन चोरी करने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने मोटरसाइकिल सहित किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा-निर्देशानुसार अपराध शाखा सेक्टर-56 प्रभारी पीएसआई शिशपाल की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पवन उर्फ पव्वा(19) गांव मटेला जिला मंगोरा उत्तराखंड हाल जवाहर कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान मोटरसाइकिल सहित हार्ड वेयर चौक एनआईटी फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को राजीव कॉलोनी बल्लबगढ़ से चोरी किया था। आरोपी ने मोटरसाइकिल को बेचकर नशे की पूर्ती के लिए चोरी किया था। आरोपी पहले छोटी-छोटी चोरी करता था। आरोपी नशे का आदि है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button