देशी कट्टा व जिंदा रोंद सहित आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 05 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 प्रभारी कैलाशचन्द की टीम ने देशी कट्टा रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अकरम गांव बडखल छोटी मस्जिद के पास का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम सब इंस्पेक्टर सतवीर, एएसआई भूपेन्दर, मुख्य सिपाही राज औऱ सिपाही संजय ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से मुल्लाह होटल के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी कट्टा व जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देशी कट्टे को वारदात में लोगो में भैय बनाने के लिए मसूरी दासना से किसी अनजान व्यक्ति से 7000/-रु में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में करीब 20 मुकदमें थाना सुरजकुण्ड व एसजीएम नगर में चोरी व अवैध हथियार के दर्ज है। आरोपी से पूछताछ में एक अन्य चोरी के मुकदमें का खुलासा हुआ है। जिसमें आरोपी से बरामदगी के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button