चोरी के आभूषण खरीद ने वाले आरोपी को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 09 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 प्रभारी कैलाशचन्द की टीम ने चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल खान(24) गांव बडखल का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बडखल चौक से थाना एसजीएम नगर के चोरी के सामन खरीदने के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने आरोपी अकरम से चोरी के आभूषण आधा गले का हार सोने का, एक कुंडल सोने का , चांदी का मंगलसूत्र को 15000/-रु में खरीदे थे। आरोपी अकरम को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी राहुल खान ने जिसको सोहना में किसी व्यक्ति को 45000/-रु में सोने के आभूषण को बेच दिया था। जिसमें से आरोपी से मगंलसुत्र चाँदी का व 5000/- रूपये नगद बरामद किए गए है। आरोपी स्टेरिंग का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button