घर से गहने चोरी के मुकदमें में महिला आरोपी सहित 2 आरोपियो को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Rakesh Kumar : 31 मई, पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-48 प्रभारी कैलाश चन्द्र की टीम ने घर से गहने चोरी करने के मामले में महिला आरोपी सहित 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में महिला आरोपी प्रिया और सचिन(20) का नाम शामिल है। आरोपी सचिन गांन नन्दावाला चांदहट पलवल का तथा महिला आरोपी पटेल नगर सेक्टर-4 की रहने वाली है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने सेक्टर-85 एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार महिला ने थाना सेक्टर-8 के एरिया में एक घर से गहने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें महिला आरोपी ने सोने के मंगलसुत्र,1 जोडी टॉप्स और 2 अंगूठी चोरी किया था। जिसको चोरी करने के बाद महिला आरोपी ने चोरी के सामान को आरोपी सचिन को दे दिया था। आरोपी सचिन महिला का प्रेमी है। आरोपी सचिन से सोने के मंगलसुत्र,1 जोडी टॉप्स और 2 अंगूठी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर आरोपी सचिन को जेल भेजा गया तथा महिला आरोपी के साथ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button