क्राइम ब्रांच ऊंचागांव ने वाहन चोरी के मुकदमे में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल की बरामद

Faridabad/Rakesh Kumar : पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा ऊंचागांव की टीम ने चोरी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम पीयूष उर्फ पीटर है जो फरीदाबाद के सेक्टर 21 का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल सहित बल्लभगढ़ बस स्टैंड से काबू किया था। आरोपी से जब मोटरसाइकिल के कागजात मांगे गए तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके पश्चात आरोपी से मामले में गहनता से पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि यह मोटरसाइकिल उसने करीब 15 दिन पहले सेक्टर 56 आशियाना फ्लैट के पास से चोरी की थी जिसका मुकदमा सेक्टर 58 थाने में दर्ज है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नशा करता है और नशे में उसने मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश करके उसके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Back to top button