घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती, बदमाश फिरोज खान मुठभेड़ के बाद पिपली से गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र के पिपली बस अड्डे पर STF करनाल यूनिट और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार लाडवा के मेहरा गांव के शार्प शूटर राजन की हत्या में वांटेड बदमाश राजस्थान के गैंगस्टर 21 वर्षीय फिरोज खान पुत्र रमजान निवासी नागौर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि एक बदमाश वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। जिसके बाद एसटीएफ की टीम ने बदमाश को घेर लिया। बदमाश ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग दी। जिसके बाद एसटीएफ टीम द्वारा चलाई गई गोली पैर में लगने के बाद बदमाश घायल हो गया। वांटेड बदमाश फिरोज खान बंबीहा गैंग के साथ जुड़ा हुआ है।
NEWS SOURCE : punjabkesari




