इलाके में बना दहशत का माहौल, शादी के जश्न लौट रहे दो भाईयो पर बदमाशों ने चलाई गोलियां

सोनीपत : सोनीपत में बदमाशो ने देर रात  देवडू रोड पर शादी के जश्न से लौट रहे दो भाईयो पर गोलियां चला दी। गोली लगने से आशीष व निशान्त दोनो भाई घायल हो गए। घायल भाईयो का सोनीपत से निजि असपताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में सेक्टर 27 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता आए जाँच शुरू कर दी है

सोनीपत के देवडू रोड पर शादी के जश्न के रंग में उस समय भंग डल गया जब बदमाशो ने दो भाइयों पर एक के बाद एक कई गोलियां चला दी। गोली चलने से उस एरिया में दहशत का माहौल बन गया। निशान्त अपने भाई के साथ अपनी आता मिल पर जा रहा था। इस दौरान एक स्कूटी पर दो युवक आये और उनके साथ गाली-गलौच करने लगे ओर उनके आटा मिल पर उनके साथ मारपीट की। कुछ देर बाद एक गाड़ी में बदमाश आए और आते ही उसके भाई व उस पर फायर किए ओर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गोली लगने से वह घायल हो गए। फिलहाल सोनीपत में निजी अस्प्ताल में उनका इलाज चल रहा है ओर सेक्टर 27 थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र ने बताया कि देवडू रोड पर शादी के रिपेंशन से दो भाई घर लौट रहे थे। इस दौरान दो गाड़ियों में सवार होकर युवक आए ओर स्कूटी लगने से बात को लेकर आशीष व निशान्त दोनो भाईयो पर गोलियां चला दी। गोली लगने से दोनो भाई घायल हो गए जहा निजी अस्प्ताल में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है ओर बदमाशो का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button