फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा बरामद

Faridabad : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किए है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 25 जुलाई को क्राईम ब्रांच AVTS की टीम ने अर्जुन(22) वासी जिला धौलपुर राजस्थान को एक देसी कट्टा सहित तालाब ग्राउंड ओल्ड फरीदाबाद से व क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने नकुल(24) वासी मुजेसर फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित सेक्टर 23 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।




