मौत…3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, करनाल में रोडवेज बस ने बुलेट सवार कुचला

करनाल : करनाल के घरौंडा में सर्विस रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सोनीपत डिपो की हरियाणा रोडवेज बस ने बुलेट सवार को कुचल दिया। इस हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बुलेट व रोडवेज बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव गोंदर निवासी दिलबाग उर्फ लाडी के रूप में हुई है। दिलबाग की अपनी लोडिंग गाड़ी है, जिसे वह घरौंडा से तरावड़ी लेकर जाने वाला था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। दिलबाग की मौत के बाद से 3 बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button