मां-बेटे की मौत, जानें पूरा मामला, हरियाणा के हिसार जिले में 4 लोगों ने निगला नशीला पदार्थ

हिसार : हिसार जिले में अनाज मंडी के पास एक ही परिवार के चार लोगों ने बीती रात को नशीला पदार्थ निगल लिया। जहर पीने वालों में आंचल, उसका दो महीने का बेटा सूरज, आंचल की मां संतोष और उसका पुरुष मित्र है। आंचल और उसके दो माह के बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने उनके शवों को हिसार सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक हिसार की अनाज मंडी की रहने वाली आंचल की शादी जींद के नरवाना के कलोदा गांव में हुई थी। वह पिछले कई दिनों से अपने मायके आई हुई थी। वह चाहती थी कि उसका पति धर्मबीर घर जमाई बन कर हिसार शहर में रहे। आंचल को उसकी मां ससुराल से हिसार ले आई थी। वह पिछले तीन महीने से हिसार में ही रह रही थी। घर जमाई बनने को लेकर धर्मबीर के साथ कई बार कहासुनी भी हुई। अनाज मंडी में रात को किसी बात को लेकर चारों ने जहर पी लिया। रात को जब मकान मालिक को इसकी सूचना मिली तो वह उन्हें अस्पताल लेकर गया। उसने आंचल के पति धर्मबीर को सुबह दस बजे इसकी जानकारी दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button