शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान के लिए दीपक यादव सम्मानित

फरीदाबाद : राष्ट्रीय संस्था एजुकेटर क्लब द्वारा नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित शिक्षा रत्न सम्मान समाोह में केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने फरीदाबाद के शिक्षाविद दीपक यादव का शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बेहतरीन कार्य एवं लड़कियों को एजूकेशन के लिए बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए शिक्षा रत्न सम्मान से सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन दीपक यादव ने कहा कि एजूकेटर क्लब राष्ट्रीय संस्था है और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षाविदों को सम्मानित करती है। केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा प्रदान किए गए सम्मान के लिए उन्होने आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button