सेना में चयनित 1.5 लाख युवाओं की तुरंत नियुक्ति की जाए, अग्निपथ योजना को लेकर दीपेंद्र की मांग

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा  ने अग्निपथ योजना लागू होने से पहले सेना में चयनित 1.5 लाख युवाओं को तुरंत नियुक्ति दिए जाने की मांग की है।इस मामले को लेकर उन्होंने ने राज्यसभा में शून्य काल के दौरान इस पर चर्चा करने के लिए पत्र लिखा है। दीपेंद्र ने कहा कि सरकार अग्निपथ योजना को तुरंत खत्म कर सेना में नियमित भर्ती शुरू करे। यह योजना न तो देश की सेना के हित में है, न देश के हित में है और न ही देश के युवाओं के हित में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर अग्निवीरों को नियमित सैनिक के तौर पर बदल देंगे और पहले की तरह फौज में नियमित भर्ती शुरू करेंगे। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि रेवाड़ी की वीर भूमि से वन रैंक वन पेंशन का नारा लगाने वाली भाजपा दिल्ली की सत्ता पर बैठते ही नो रैंक, नो पेंशन ले आयी।

PunjabKesari

अग्निपथ योजना भारतीय युवाओं के लिए सशस्त्र बलों में सेवा के लिए एक भर्ती योजना है। इस योजना को अग्निपथ कहा जाता है और इस योजना के तहत चुने गए युवाओं को अग्निवीरों के नाम से जाना जाएगा। अग्निपथ योजना के तहत, अग्निवीरों को चार साल की अवधि के लिए संबंधित सेवा अधिनियमों के तहत बलों में नामांकित किया जाएगा। वे सशस्त्र बलों में एक विशिष्ट रैंक बनाएंगे, जो किसी भी अन्य मौजूदा रैंक से अलग होगी।

चार साल की सेवा पूरी होने पर, संगठनात्मक आवश्यकताओं और सशस्त्र बलों द्वारा समय-समय पर घोषित नीतियों के आधार पर, अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में स्थायी नामांकन के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा कि अग्निवीरों के प्रत्येक विशिष्ट बैच के 25 प्रतिशत तक को सशस्त्र बलों के नियमित कैडर में नामांकित किया जाएगा।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button