Punjab CM Bhagwant Mann Campaigning in Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025) के लिए प्रचार प्रसार अभियान तेज हो गया हैं। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) ने दिल्ली में धुंआधार प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री मान ने बताया कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) को कितनी सीटें मिलेंगी। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर भी निशाना साधा हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सियासी पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में जमकर प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने AAP की बड़ी जीत का दावा किया है। भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी 60 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।
बीजेपी प्रत्याशी पर बोला हमला
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि हमें जो जनता का समर्थन मिल रहा है, उसका मूल्य किसी भी मुद्रा में नहीं आंका जा सकता है। आम आमदी पार्टी 60 से ज्यादा सीटों के साथ दिल्ली में सरकार बनाएगी। वहीं उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रवेश वर्मा को लेकर कहा कि वे दिल्ली के लोगों को बिकाऊ समझते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों को नहीं खरीदा जा सकता है। मुख्यमंत्री मान ने यह भी कहा कि अगर उनके पास ईंट है तो हमारे पास फूल, स्कूल और अस्पताल हैं। ये वे (भाजपा) हैं जो हमेशा लड़ने की बात करते हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से नाम वापस लेने के लिए आज 20 जनवरी अंतिम तारीख है। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी यानी बुधवार को वोटिंग (Delhi Assembly Election Voting 2025) होगी। वहीं 8 फरवरी (शनिवार) को रिजल्ट (Delhi Assembly Election Result 2025) घोषित किए जाएंगे।
NEWS SOURCE Credit : lalluram