ग्रीन एक्सप्रेसवे पर मोहना के पास उतार चढ़ाव के लिए सड़क मार्ग का निर्माण करने की मांग

बल्लभगढ़ : ग्रीन एक्सप्रेसवे पर मोहना के पास उतार चढ़ाव के लिए सड़क मार्ग का निर्माण करने की मांग को लेकर किसानों एवं मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना आज 156 वें दिन में प्रवेश कर गया। आज के धरने की अध्यक्षता श्री ईश्वर सिंह नंबरदार ने की जबकि संचालन श्री देवी सिंह लांबा ने किया। इस धरने को सीटू के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने संबोधित किया। उन्होंने धरना स्थल पर जोरदार नारे लगाए। उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां के किसानों को इस ग्रीन एक्सप्रेस वे पर एंट्री और एग्जिट पॉइंट को बनाने का भरोसा दिलाया था। लेकिन सरकार ने यहां के किसानों की मांग की अनदेखी की।

जिसकी वजह से यहां के किसानों में भारी निराशा और गुस्सा व्याप्त है। उन्होंने सीटू की तरफ से उनके आंदोलन का पुरजोर समर्थन करने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जब यहां पर उतार चढ़ाव के लिए जमीन का अधिग्रहण 8 साल पहले कर लिया गया था। तो फिर इस सड़क के निर्माण में विलंब क्यों हो रहा है। उन्होंने हरियाणा सरकार से जनहित में इस उतार चढ़ाव के रास्ते का तत्काल निर्माण करने की मांग की है। आज के धरने को रिसाल सिंह सेक्रेटरी, महावीर सिंह मास्टर सीताराम ओमी मेंबर, गिर्राज पंडित जी, सीताराम कूकेरीया, गंगाराम, हरिराम, धनीराम टेकचंद बलई,उदय राम,एहसान अली, अटेरणा,बीर सिंह थानेदार, गिर्राज मास्टर, मास्टर नरेंद्र सिंह, सूधीर मोहना, कुलबीर चैयरमैन,उमेद ठोंडा, होशियारी मोहना, सतबीर थानेदार, सुखबीर मेंबर,लाला फौजी, आदि ने संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button