पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप सिंह ने मानव रचना यूनिवर्सिटी में पुलिसकर्मियो व लॉ के विद्यार्थियों को भारतीय न्याय संहिता 2023 के संबंध में जानकारी देकर किया जागरुक

Faridabad/Rakesh Kumar : 29 मई, पुलिस महानिदेशक हरियाणा के कार्यालय के निर्देशानुसार Involvement of law students in practical and legal training of police constable शिर्षक के अन्तर्गत पुलिस आयुक्त फरीदाबाद राकेश कुमार आर्य के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त एनआईटी कुलदीप कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त विष्णु प्रसाद एनआईटी ने मानव रचना यूनिवर्सिटी में भारतीय न्याय संहिता 2023 की जानकारी देकर जागरुक किया है। इस सेमिनार में एस. एन. श्रीवास्तव पूर्व पुलिस कमिश्नर दिल्ली के द्वारा भी पुलिसकर्मियो व विद्यार्थियो का संबोधन किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज पुलिस उपायुक्त एनआईटी व उनकी टीम द्वारा मानव रचना यूनिवर्सिटी में आयोजित किए गए सेमिनार शिर्षक Involvement of law students in practical and legal training of police constable में भारतीय न्याय संहिता 2023 के संबंध में एस. एन. श्रीवास्तव पूर्व पुलिस कमिश्नर दिल्ली के द्वारा पुलिस कर्मचारियों व मानव रचना यूनिवर्सिटी के लॉ विद्यार्थियों को संबोधित कर उनकी आशंकाओं को दूर किया।




