दिग्विजय चौटाला ने HAU प्रशासन को दी चेतावनी, ‘हमने अच्छे-अच्छों को ठीक किया है’

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) गेट नंबर 4 के सामने 4 दिन से बैठे छात्रों का समर्थन करने जेजेपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला धरना स्थल पर पहुंचे। दिग्विजय चौटाला ने धरने पर बैठे छात्रों की मांगो का समर्थन किया। दिग्विजय चौटाला ने छात्रों पर एचएयू प्रशाशन द्वारा किए गए  लाठी चार्ज की निंदा की। चौटाला ने कहा कि छात्रों से माफी मांगने को कहा और एमएलआर को सही ढंग से काटने ओर दोषियों को सजा दिलवाने की अपील की।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यहां गरीब घरों के बच्चे हैं अपना सब कुछ छोड़ कर पढ़ने के लिए आए हैं। पूरे देश से आकर वो अपना भविष्य इस यूनिवर्सिटी में तलाश रहे हैं। उन पर इस तरीके से लाठीचार्ज करना निंदनीय है। मैं यहां के प्रतिनिधि मंडल के साथ गवर्नर से मिलूंगा। उम्मीद है जल्दी ही उनका समय हमें मिलेगा।

हमने अच्छे-अच्छों को ठीक किया है- दिग्विजय

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि HAU चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) ने ज्यादा गुंडागर्दी मचा रखी है। वो जाति-पाती का नाम लेकर आप लोगों को प्रताड़ित करता है। दिग्विजय ने कहा कि हमने अच्छे अच्छों को ठीक किया हुआ है। चौटाला ने कहा कि HAU का वीसी हमें मजबूर ना करें नहीं तो खामियाजा भुगतना पडे़गा। दिग्विजय ने कहा कि गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) के पूर्व वीसी टंकेश्वर भी नहीं मान रहे थे लेकिन फिर थक कर कहा था कि मैं दिल का मरीज हूं, मुझसे आराम से बात किजिए।

NEWS SOURCE Credit :punjabkesari

Related Articles

Back to top button