दर्जनों घर आग के हवाले, त्रिपुरा में मां काली की मूर्ति खंडित होने से बवाल

पश्चिमी त्रिपुरा के रानीरबाजार इलाके में एक मंदिर में मूर्ति के क्षतिग्रस्त होने के बाद अज्ञात लोगों ने कम से कम 12 घरों में आग लगा दिया. भीड़ ने कई वाहनों को भी निशाना बनाया . तनाव कम करने के लिए इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. जानकारी के मुताबिक यहां एक मंदिर की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था. जिसके बाद भीड़ ने यह कदम उठाया. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उग्र भीड़ को देखकर लोगों को जान बचाने के लिए अपने घरों से भागना पड़ा.

Related Articles

Back to top button