पुरानी रंजिश के चलते युवक पर किया फायर, अस्पताल में भर्ती, गोलियों से तड़तड़ाहट से दहला शाहाबाद

शाहाबाद उपमंडल देवी मंदिर के पास दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। इस दौरान गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इसके बाद घायल युवक जितेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। फायर करने वाले दोनों युवक शाहाबाद के ही बताए जा रहे हैं। प्रारम्भिक जांच में पता चला कि रंजिश के चलते ये फायरिंग की गई है।

PunjabKesari

मौके पर पहुंचे पुलिस जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि देवी मंदिर के समीप दिनदहाड़े गोलियां चली हैं। जिसमें एक युवक को गोली लगी है। पहले इन सभी युवाओं की जेल में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी। इनकी जेल में भी आपस में रंजिश के तहत कई बार कहा सुनी हुई है और अब जब यह जेल से बाहर आए तो दो युवकों ने उसपर फायर कर दिया है। उधर हालत गंभीर होने के चलते फिलहाल युवक को रेफर कर दिया गया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button