शिरडी साईं बाबा स्कूल मे धूमधाम से मनाया गया अर्थ डे

Faridabad/Rakesh Kumar : अप्रेल फरीदाबाद, सेक्टर 86 स्थित शिरडी साईं बाबा स्कूल मे अर्थ डे बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. इस श्रृंखला मे विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. चित्र कला, भाषण, और निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र छात्राओं ने अपनी अभिव्यक्तियां व्यक्त की.
इस अवसर पर साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मोतीलाल गुप्ता ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा ही वसुंधरा की सेवा है. आप सभी को अपने अंदर सेवा का भाव लाना चाहिए. प्रधानाचार्या बीनू शर्मा ने सभी को धरा दिवस की शुभकामनाये देते हुए कहा कि आज प्रदुषण के कारण धरती माता दुखी है. धरती को प्रदुषण मुक्त करने के लिए हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए.
इस अवसर पर साईं धाम के छात्रों ने वृक्षारोपण भी किया.




