कर्मचारी देने लगे 100 फीसदी आउटपुट, ब्रिटेन में कंपनियों को रास आ गया फोर डे वीक

दुनिया के अब तक के सबसे बड़े चार-दिवसीय कार्य सप्ताह परीक्षण (फोर डे वीक एक्सपैरीमेंट) में भाग लेने वाली ब्रिटेन (यू.के.) की अधिकांश कंपनियों को यह नीति रास आई गई है। इन कंपनियों ने फोर डे वीक नीति को स्थायी बना दिया है। 2022 में छह महीने के यू.के. के पायलट प्रोजेक्ट में भाग लेने वाले 61 संगठनों में से 54 यानी 89 फीसदी ने एक साल बाद भी फोर डे वीक नीति को जारी रखा है।

PunjabKesari

रिपोर्ट में पाया गया कि आधे से अधिक 55 फीसदी परियोजना प्रबंधकों और सी.ई.ओ. ने कहा कि फोर डे वीक के तहत  कर्मचारियों ने अपने 80 फीसदी समय में अपने आउटपुट का 100 फीसदी काम किया, जिससे उनके संगठन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। जबकि 50 फीसदी ने पाया कि इससे कर्मचारियों का आउटपुट कम हो गया,  32 फीसदी ने कहा कि इससे नौकरी की भर्ती में सुधार हुआ।

शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर
बोस्टन कॉलेज में समाजशास्त्र की प्रोफेसर जूलियट शोर के हवाले से एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि फोर डे वीक एक्सपैरीमेंट के नतीजों ने वास्तविक और लंबे समय तक चलने वाले प्रभाव दिखाए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यशैली से कर्मचारियों का शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और कार्य-जीवन संतुलन छह महीने की तुलना में काफी बेहतर है। हालांकि ब्रिटिश उद्योग परिसंघ के एक निदेशक मैथ्यू पर्सिवल ने कहा कि चार दिवसीय सप्ताह सभी के लिए एक ही उपयुक्त समाधान के नहीं है और कई उद्योगों में इसके लिए भुगतान करने की संभावना नहीं होगी।

PunjabKesari

कर्मचारी भी कार्यप्रणाली से संतुष्ट
थिंक टैंक ऑटोनॉमी और अमरीका में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, सैलफोर्ड विश्वविद्यालय और बोस्टन कॉलेज के शोधकर्ताओं की फोर डे वीक की रिपोर्ट में पाया गया कि प्रारंभिक परीक्षण के दौरान पाए गए कई महत्वपूर्ण लाभ 12 महीने तक बने रहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यह एक छोटा नमूना आकार था।

PunjabKesari

लगभग सभी 96 फीसदी कर्मचारियों ने कहा कि उनके व्यक्तिगत जीवन को लाभ हुआ है और 86 फीसदी ने महसूस किया कि उन्होंने काम पर बेहतर प्रदर्शन किया है, जबकि 38 फीसदी ने महसूस किया कि उनका संगठन अधिक कुशल हो गया है और 24 फीसदी ने कहा कि इससे देखभाल संबंधी जिम्मेदारियों में मदद मिली है। संगठनों ने सप्ताह में 31.6 घंटे तक पहुंचने के लिए काम के घंटों को औसतन 6.6 घंटे कम कर दिया गया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button