पुलिस के भी उड़ गए होश कार में मिली लाखों की ऐसी चीज…

झज्जर : नशे की रोकथाम लिए पुलिस एक्टिव नजर आ रही है। रेवाड़ी-झज्जर रोड पर एक गाड़ी में गांजा सहित पुलिस ने दो नशा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 35 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया है। नशे की खेप की कीमत तीन लाख 50 हजार आंकी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अशोक उर्फ छोटू नरेला और संदीप निवासी खरक रोहतक दोनों मिलकर गांजा की तस्करी करते हैं। वह अपनी गाड़ी में गांजा लेकर रेवाड़ी से झज्जर की तरफ जाएंगे। सूचना पाकर पुलिस ने कुलाना चौक रेवाड़ी झज्जर रोड पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद कार आती हुई दिखाई दी, पुलिस ने गाड़ी को रुकवाया। उसमें दो लोग सवार थे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो डिग्गी से दो प्लास्टिक कट्टे मिले, जिनमें गांजा भरा हुआ था। कट्टे में 21 किलो 250 ग्राम गांजा व हरे रंग के कट्टे में 14 किलो 100 ग्राम गांजा कुल वजन 35 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

NEWS SOURCE Credit : punjabkesari

Related Articles

Back to top button