हावड़ा मेल के डिब्बे में हुआ धमाका, पंजाब में बड़ा रेल हादसा, 4 घायल

पंजाब में बड़ा रेल हादसा हो गया। फतेहगढ़ जिले में सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा मेल के एक डिब्बे में धमाका हो गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए। अमृतसर से हावड़ा जा रही गाड़ी संख्या- 13006 में एक सामान्य श्रेणी के डिब्बे में धमाका हुआ। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधिकारियों ने घटना की जानकारी दी। घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे की है। ट्रेन के डिब्बे में पटाखों से भरी एक प्लास्टिक की बाल्टी में धमाका हुआ।




