फरीदाबाद कॉन्वेंट स्कूल, सैक्टर-70, मुझेड़ी के विद्यार्थियों ने कुश्ती चैम्पियनशिप में बिखेरा जलवा

Faridabad : स्कूल के विद्यार्थियों ने सेक्टर-12 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, फरीदाबाद में आयोजित फरीदाबाद जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता (कुश्ती) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
फरीदाबाद कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने अद्भुत प्रतिभा, शक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण रहा:
नीरज – प्रथम स्थान (फ्री स्टाइल – 92 किग्रा)
रमन – प्रथम स्थान (ग्रीको रोमन – 72 किग्रा)
दोनों विद्यार्थियों ने न केवल अपनी-अपनी श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त किया बल्कि हरियाणा स्टेट गेम्स (कुश्ती) के लिए चयनित होकर स्कूल का नाम गर्व से ऊँचा किया।
चेयरमेन श्री सुनील मान, एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती जया चौधरी, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती प्रतिभा डागर, डीपी श्री हरि सिंह और अध्यापकों ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।




