Faridabad News: वजह जान आप होंगे हैरान, बस इतनी-सी बात के लिए ले ली वेटर की जान
फरीदाबाद : फरीदाबाद शहर के सैनिक कॉलोनी में आयोजत शादी समारोह में सर्विस में देरी होने पर वेटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मृतक का नाम बादशाह खान था, जिसकी सैनिक कॉलोनी में एक शादी समारोह में गोली मार कर हत्या कर दी गई। बादशाह खान आदर्श कॉलोनी का रहने वाला था और शादी समारोह में वेटर का काम करता था। रिसेप्शन में कॉकटेल पार्टी चल रही थी। तभी सर्विस में थोड़ी देरी हुई तो शादी में आए शख्स ने गोली मार दी जिसके चलते उसकी मौत हो गई। वहीं चौकी इंचार्ज सतवीर सिंह ने जानकारी दी है कि गोली अवैध पिस्तौल से मारी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
NEWS SOURCE Credit : punjabkesari