अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार

अपराध शाखाओं की कार्रवाई में 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे बरामद

भावना कौशिश,फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 20 मई को फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखाओं की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अक्षय को एसजीएम नगर क्षेत्र से अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

वहीं अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने किशन को आगरा नहर रोड खेड़ी पुल के पास से एक अवैध देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।

इसके अलावा अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने गोविंदा को सेक्टर-2 कट आईएमटी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी एक अवैध देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button