महिला सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस प्रतिबद्ध, माह नंवबर मे 19 महिलाओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

फरीदाबाद: बता दें कि महिला सुरक्षा तथा महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधो को कम करने के लिए फरीदाबाद पुलिस महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम मे रात मे असुरक्षित महसुस करने तथा घर पहुंचने मे देरी होने पर महिलाओं की मदद के लिए फरीदाबाद पुलिस हमेशा तत्पर है, जिसके फरीदाबाद पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किये हुए है उसके अलावा पुलिस टीम को रात्रि गस्त के दौरान अकेली महिला या बच्चा दिखाई देती है तो पुलिस टीम पुछताछ करती है तथा सरकारी गाङी से उनको सुरक्षित घर पहुंचाती है। नवंबर माह मे दुर्गा शक्ति , PCR या ERV की टीम ने 19 महिलाओं को सरकारी गाङी से उनके घर पहुंचाया। परिजनो ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए आभार प्रकट किया।

रात्रि के समय किसी महिला को कोई साधन/पब्लिक ट्रांसपोर्ट नही मिल पा रहा हो और अकेली असुरक्षित महसूस कर रही है तो वह फरीदाबाद पुलिस द्वारा जारी किए गए कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200, 7290010000 पर संपर्क करके पुलिस की मदद ले सकती है। पुलिस आयुक्त फरीदाबाद के आदेशानुसार नजदीकी दुर्गा शक्ति, PCR या ERV टीम उस महिला से संपर्क करके उसे सुरक्षित घर तक छोड़ेगी।

Related Articles

Back to top button