फरीदाबाद पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

4.54 ग्राम स्मैक और 258 ग्राम गांजा बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुए मामले

भावना कौशिश,फरीदाबाद । फरीदाबाद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 5 जून को अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी और क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीमों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.54 ग्राम स्मैक और 258 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अपराध शाखा एवीटीएस भूपानी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव धौज निवासी 25 वर्षीय आमिर को पाखल-धौज रोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.54 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

वहीं दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने नगला एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी 24 वर्षीय तरुण को सेक्टर-21ए क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 258 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत संबंधित थानों में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button