फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, दो आरोपी गिरफ्तार, एक देसी कट्टा व एक देसी पिस्टल बरामद

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी कड़ी में कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने सागर को देसी कट्टा व अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने विक्रांत को एक देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हैं बताया कि 3 मई को अपराध शाखा सेक्टर 65 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर सागर वासी शाहूपुरा बल्लभगढ़ को आईएमटी सोतई गांव के पास एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि आरोपी नशा करने का आदी है, वह अलीगढ़ से ₹6000 में देसी कट्टा को लेकर आया था। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड है।

वहीं अपराध शाखा सेक्टर 56 की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 3 मई को विक्रांत वासी गांव कपना जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल किराएदार चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ को सोहना टी-प्वाइंट के पास से एक अवैध देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। देसी पिस्टल को 5/6 माह पहले ₹10000 में इंदौर मध्य प्रदेश से लेकर आया था दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।




