फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार , 2 देसी कट्टा बरामद

Faridabad : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किए है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने पवन वासी जैतपुर दिल्ली को ईसमाइलपुर फरीदाबाद से 1 देसी कट्टा सहित व क्राईम ब्रांच NIT ने रिजवान राजपूत(27) वासी गांव गोच्छी फरीदाबाद को सेक्टर 56 के पास से 1 देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।




