फरीदाबाद पुलिस का अवैध हथियार रखने वालों पर प्रहार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा बरामद

Faridabad : फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच की टीमों ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 देसी कट्टा बरामद किए है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 16 जुलाई को क्राईम ब्रांच सेक्टर NIT की टीम ने सलीम(25) वासी गांव धौज फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित पाखल नेकपुर रोड से व क्राईम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने आकाश(21) वासी पल्ला फरीदाबाद को एक देसी कट्टा सहित संजय कालोनी लेक्टर 23 फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।
आरोपियों को माननीय न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।




