फरीदाबाद : सभी विधानसभाओं में 5000 नए सदस्य बनाने का काम करेगी जननायक जनता पार्टी

जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय फरीदाबाद मैं नवनियुक्त सभी हल्का अध्यक्षों का स्वागत किया गया और पार्टी के आगामी सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष ने सभी मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला जी के आदेश अनुसार हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में 5000 नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा गया जिसे फरीदाबाद जननायक जनता पार्टी टीम मजबूती के साथ प्रत्येक गांव और शहर में जाकर हर विधानसभा में नए सदस्यों को सदस्यता अभियान के तहत जोड़ने का काम करेंगे।

इसके अलावा हाल में नियुक्त किए गए विधानसभा अध्यक्षों का भी पार्टी के पदाधिकारी ने फूलमालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त हलका अध्यक्ष जग्गी मेंबर (पृथला) (एन आई टी)फरीदाबाद हाजी करामत अली सोराज आधाना (बल्लभगढ़) कुलवीर मलिक (ओल्ड फरीदाबाद) सुदेश ग्रोवर (बड़खल) नाहर सिंह चौहान (तिगांव) का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रेम सिंह धनकड़ अमर सिंह दलाल, देवेंद्र बैरागी, पूर्ण चाहर, परविंदर कौशिक,सरवन त्यागी, राहुल अत्री, रोहताश अत्री मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button