4 बच्चों का पिता 5 बच्चों वाली साली संग फरार, पीछे छोड़ गया गर्भवती पत्नी, अजब प्रेम की गजब कहानी

करनाल : हरियाणा के करनाल में एक अजब गजब मामला सामने आय़ा है। यहां चार बच्चों का पिता, पांच बच्चों की मां व अपनी साली को लेकर भाग गया। बताया जा रहा है कि व्यक्ति अपनी साली को पांचवी बार गर्भवती हुई पत्नी की देखभाल के लिए लेकर आया था और उसी को लेकर भाग गया। जीजा-साली के फरार होने की जानकारी भी पांच दिन बाद घर के लोगों को लगी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी। उसके 5 बच्चे है। करीब 5 दिन पहले उसका साढू जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और फिलहाल सोनीपत के घरौंडा क्षेत्र के एक गांव में रहता है वह अपनी गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए उसकी पत्नी को लेने आया था। तो शिकायतकर्ता ने साढू के साथ पत्नी को भेजने से इसलिए इनकार किया कि उसके भी पांच बच्चे है उनकी देखभाल कौन करेगा, लेकिन साढू ने ज्यादा जिद की तो उसने अपनी पत्नी को साढू के साथ भेज दिया। जब व्यक्ति साली को लेकर पांच दिन तक अपने घर नहीं पहुंचा तो शिकायतकर्ता ने रिश्तेदारी में दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद वो शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button