14 दिन में दूसरी बार हो रही पूछताछ, ED की रडार पर फिर आए पूर्व CM भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा के पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा फिर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के निशाने पर आ गए हैं। मानेसर लैंड डील मामले में उनसे 14 दिन में दूसरी बार पूछताछ शुरू कर दी है। यह पूछताछ दिल्ली में केंद्रीय जांच एजेंसी ED मुख्यालय में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री से हो रही है। मानेसर लैंड डील से जुड़ा यह मामला बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इससे पहले हुई पूछताछ में जांच के दौरान कई सवालों के जवाब भूपेंद्र हुड्डा ने सही नहीं दिया था, जिसके बाद उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
बता दें कि इससे पहले 17 जनवरी को हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से ED की पूछताछ हुई थी। ED ने उनसे भूमि अधिग्रहण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ भी की थी।
NEWS SOURCE : punjabkesari




