जालसाजों ने ATM कार्ड बदलकर मात्र 4 मिनट में निकाले 37 हजार रुपए, महेंद्रगढ़ में पूर्व सैनिक से Fraud

आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहे है जहां ठगों ने महेंद्रगढ़ में एक पूर्व सैनिक का एटीएम कार्ड बदलकर उसके बैंक अकाउंंट से 4 मिनट में 37 हजार रुपए का फ्रॉड कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।  जानकारी के मुताबिक गांव देवास निवासी पूर्व सैनिक ने शिकायत में बताया कि वह 7 दिसंबर को किसी काम से दोपहर महेंद्रगढ़ आया था। उसने बस स्टैंड के पास बने एसबीआई बैंक के एटीएम बूथ से अपने अकाउंट से एटीएम कार्ड के माध्यम से 3 हजार रुपए निकाले थे। एटीएम बूथ से पैसे निकालते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। उसके बाद उस व्यक्ति ने उसके एटीएम कार्ड से 4 मिनट में बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम बूथ से 37 हजार रुपए उसके बैंक अकाउंट से निकाल लिए। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Back to top button